साइबर ठगों से सावधान
मैने कभी सोचा नहीं था कि मेरा भी पाला पडेगा किसी साइबर ठग से। मगर होनीको कौन टाल सकता है। मैं अक्सर इन्टरनेट पर आउटसोर्सिङ्गका जब करता रहता हुँ। उसी दौरान भारतकी एक कम्पनी Linguistics International ने मुझे ईमेल भेजकर एक English to Nepali अनुवादका काम करने को कहा। श्याम संघी (Shyam Sanghi) था उसका नाम। उसने मुझे प्रति शब्द एक भारतीय रुपैया देनेका वादा किया जो कि तुलनात्मक हिसाबसे एकदम कम है। अक्सर अनुवादका दर $.04 होता है। फिर भी रुपयोँ कि आवश्यकता के कारण मैनें उसका ये काम रातभर नसोकर किया। उसने मुझे पेमेन्ट देनेका वादा भी किया मगर बारबार मुझे झाँसा देता रहा। अौर अब तो वो मेरा इमेलका जवाफ भी नहीँ दे रहा। बताइए एेसे ठगोंसे निपटने के लिए क्या करना चाहिए ? उसका इमेल एड्रेस linguistics_int@yahoo.co.in है। क्या भारत में एेसे साइबर ठगों से निपटने के लिए कोइ कानुन नहीँ है ?
नेपालसे एक चिट्ठा
