माउन्ट एभरेस्ट शिखर में शादी
एभरेष्ट शिखर में पहुँचकर नए नए कीर्तिमान रखने की सिलसिला जारी रखते हुए नेपालकी एक जोडी ने एभरेस्ट शिखर में शादी कर सबको अचम्भे में डाल दिया है ।
वैसे तो इस जोडी ने सोमबारको ही एभरेस्ट चढाइ की थी । लेकिन इस अनूठे शादीके बारे में आज ही पता चला है । आज जब वे लोग काठमाडौं वापस आए, उन्होने इस के बारे में सबको बताने की ठानी । वरना साथ ही एभरेस्टकी चढाइ करने वाले उन्ही के भ्रमण दल के एक सदस्य कामी शेर्पाको भी मोनी मुलेपति व पेम्बा डोर्जो शेर्पाकी शादी के विचार के बारे में पता नहीं था ।
मोनी राजधानी काठमाण्डुकी नेवार समुदायकी महिला हैं । पेम्बा शेर्पा समुदाय का युवक । अन्तर्जातीय विवाह होने के कारण उन्होनें शादी की विचारको घर परिवारसमेत किसीको भी खबर होने नहीं दिया था । मोनी सगरमाथा चढाइ करने वाले पहली गैर शेर्पा समुदायकी महिला है ।
उन लोगोंको आज काठमाण्डु में भव्य स्वागत किया गया । इससे पहले उनको लाने के लिए गया एक हेलिकप्टर आज सुबह एभरेष्ट शिविरमें दुर्घटनाग्रस्त हुआ था । लेकिन किसीको कुछ नहीं हुआ । भले ही हेलिकप्टर नष्ट हो गए हो ।
आइए विश्वकी सर्वोच्च शिखर में शादी करने वाले इस दम्पतीको हम भी शुभकामना दें ।
नेपालसे एक चिट्ठा
