नेपालसे एक चिट्ठा

Thursday, June 02, 2005

माउन्ट एभरेस्ट शिखर में शादी

एभरेष्ट शिखर में पहुँचकर नए नए कीर्तिमान रखने की सिलसिला जारी रखते हुए नेपालकी एक जोडी ने एभरेस्ट शिखर में शादी कर सबको अचम्भे में डाल दिया है ।
वैसे तो इस जोडी ने सोमबारको ही एभरेस्ट चढाइ की थी । लेकिन इस अनूठे शादीके बारे में आज ही पता चला है । आज जब वे लोग काठमाडौं वापस आए, उन्हो‍ने इस के बारे में सबको बताने की ठानी । वरना साथ ही एभरेस्टकी चढाइ करने वाले उन्ही के भ्रमण दल के एक सदस्य कामी शेर्पाको भी मोनी मुलेपति व पेम्बा डोर्जो शेर्पाकी शादी के विचार के बारे में पता नहीं था ।
मोनी राजधानी काठमाण्डुकी नेवार समुदायकी महिला हैं । पेम्बा शेर्पा समुदाय का युवक । अन्तर्जातीय विवाह होने के कारण उन्होनें शादी की विचारको घर परिवारसमेत किसीको भी खबर होने नहीं दिया था । मोनी सगरमाथा चढाइ करने वाले पहली गैर शेर्पा समुदायकी महिला है ।
उन लोगोंको आज काठमाण्डु में भव्य स्वागत किया गया । इससे पहले उनको लाने के लिए गया एक हेलिकप्टर आज सुबह एभरेष्ट शिविरमें दुर्घटनाग्रस्त हुआ था । लेकिन किसीको कुछ नहीं हुआ । भले ही हेलिकप्टर नष्ट हो गए हो ।
आइए विश्वकी सर्वोच्च शिखर में शादी करने वाले इस दम्पतीको हम भी शुभकामना दें ।

2 Comments:

At 1:05 PM, Blogger संजय विद्रोही said...

प्रिय सालोक्य
तुम्हारा पूरा 'पन्ना' देखा....अनुपम...बधाई.
जिस तल्लीनता से तुमने सारा विवरण दिया है,अद्भुत है....
....लगे रहो.

संजय विद्रोही

 
At 9:44 AM, Blogger रेलगाड़ी said...

आपका चिट्ठा देखकर प्रसन्नता हुई! नेपाल के लोग वैसे भी मुझे बहुत अच्छे लगते हैं। लगातार लिखते रहिये, हमें इंतज़ार है आपके चिट्ठे का!! हमेशा दिल में तमन्ना थी नेपाल जाने की..लेकिन सिर्फ भैरहवा तक ही जा पाया!

 

Post a Comment

<< Home