माउन्ट एभरेस्टमें ट्राफिक जाम !
माउन्ट एभरेस्टमें ट्राफिक जाम !
सगरमाथा, जिसको आप लोग माउन्ट एभरेस्ट के नाम से अधिक पहचानते हैं, में आज ट्राफिक जामका माहौल रहा । आज मे ३० के दिन कूल ४६ लोग एभरेस्ट के शिखर चढाइ करने में सफल रहे ।
इस साल मौसम खराब होने कि वजह से कठिन माने जाने वाले नेपाल के दक्षिणी मोहोडा से एक भी पर्वतारोहीको एभरेस्ट चढाइ में सफलता नहीं मिली थी ।
इस साल नेपाली पर्वतारोहण क्षेत्रमें एक कीर्तिमान भी बना । आज सुबह ही स्थानीय एक महिला सुश्री मोनी मुलेपति भी सगरमाथा चढाइ करने में सफल रहे । मुलेपति राजधानी काठमाण्डु के आदिवासी नेवार समुदायकी महिला हैं । शेर्पा समुदाय के अलावा अौर समुदायकी महिला ने पहली बार इस तरह एभरेस्टकी चढाइ की है ।

0 Comments:
Post a Comment
<< Home