नेपालसे एक चिट्ठा

Sunday, May 22, 2005

नेपाल में आज से जन आन्दोलन सुरु

मनीषा कोइराला के पिताको कारबाही

Courtesy: NPA
नेपाल के सात प्रमुख पार्टीयोंकी संयुक्त मोर्चा ने आज से जन आन्दोलन सुरु की है । आज आयोजित विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में राजदरबारसे १० मिनेट की दूरी में अवस्थित शहरका एक मुख्य चोक असन में १० हजार से भी अधिक लोगों ने हिस्सा लिया । फेब्रुअरी १ में राजा ने शासन सत्ता अपने हाथों मे लेकर प्रत्यक्ष शासन व इमर्जेन्सी लागू किया था । उसके बाद से आज ये सबसे बडा विरोध प्रदर्शन है ।
सरकार ने कल ही एक सूचना जारी करके जुलुसको संयमित होने अ‍ौर राजा के विरोध में नाराबाजी नकरने की चेतावनी दिया था । मगर आज जुलुस में राजा के विरोध में भी नारा लगाया गया था ।
विरोध प्रदर्शन स्थल निकट बडे संख्या में दंगा प्रहरी तैनाथ किया गया था । मगर उन्होनें हस्तक्षेप नहीं की । विपक्षी पार्टीयों ने अब भंग कि गई संसदको पुनर्स्थापन करने की माग की है । उनके अनुसार उसके बाद संसद ही माअ‍ोवादीयों से वार्ता कर संविधान सभा तक की विकल्प में जाएगा ।
इसी दौरान नेपाल के एक प्रमुख पार्टी नेपाली कांग्रेस नें बलिउड हिरोइन मनीषा कोइराला के पिता प्रकाश कोइरालाको साधारण सदस्यता से भी निश्काषित किया है । प्रकाश कोइराला व मनीषा कोइराला ने राजा के कदम के समर्थन में सार्वजनिक अभिव्यक्ति दिए थे । प्रकाश ने प्रजातन्त्र पुनर्स्थापना के लिए जारी आन्दोलनको अ‍ौचित्यहीन कहते हुए सरकारी मुखपत्र गोरखापत्र में अन्तर्वार्ता दिया था ।

0 Comments:

Post a Comment

<< Home