नेपालसे एक चिट्ठा

Friday, May 20, 2005

नेपालका अपना 'मिसाइल'

ये काठमाण्डु में अवस्थित धरहराका चित्र है । जब जब हमारे पडोसी मुल्क मिसाइलें टेस्ट करते है, तब हम लोग भी जोक में इसीको अपना मिसाइल के रुप में देखते हैं । गाइजात्रा के पत्रिकाअ‍ों ने इसकी सुरुवात की थी । आप लोगोंको बता दें कि जैसे भारत में होली के दिन पत्रपत्रिकाअ‍ों में हास्यव्यङ्ग्य कि विशेष अंक निकलते हैं, ठीक उसी तरह नेपाल में गाइजात्रा के दिन अंक निकलते हैं । एक बार वैसी ही एक पत्रिका में कुछ वर्ष पहले धरहराको मिसाइलका रुप दिया गया था । उसी समय से आज तक धरहराको मिसाइल कहकर लोग मजाक किया करते है ।
धरहराको भीमसेन स्तम्भ भी कहा जाता है । प्रधानमन्त्री भीमसेन थापा ने इसका निर्माण करवाया था । पहले धरहरा १२ तले की थी । लेकिन विक्रम संवत १९९० मा महाभूकम्प मे टुटने कि वजह से आज मात्र ९ तले कि है ।
कुछ अर्से पहले तक यहाँ किसीको जाने या चढ्ने नहीं दिया जाता था । लेकिन अब ५० रुपये कि टिकट काटकर यहाँ चढाइ की जा सकती है । यहाँ के वरण्डा से काठमाण्डुका नजारा बहुत अच्छे ढंग से दिखाइ देती है ।

3 Comments:

At 5:53 AM, Anonymous Anonymous said...

विकिपीडिया हिन्दी में योगदान करना न भूलें
hi.wikipedia.org

 
At 3:40 PM, Blogger आशीष said...

मैं आपके द्वारा पोस्ट किये गये किसी भी चित्र को देख नहीं पा रहा हूं।

 
At 11:30 PM, Blogger सालोक्य said...

चित्रोंको देखने के लिए आपको http://merasansar.blogspot.com में आना होगा । शायद आप एक्सएमएल वा आरएसएस से मेरा चिट्ठा देख रहे हैं ।

 

Post a Comment

<< Home